सामूहिक विवाह योजना: 920 वधुओं के खाते में भेजे 5.88 करोड़, गहनों के लिए अकाउंट में भेजे 4000
रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 920 वधुओं के खातों में 5 करोड़ 88 लाख 80 हजार रुपये ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
920 वधुओं के खातों में 5.88 करोड़ रुपये जारी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत धनराशि मिली।
आभूषण के बजाय 4 हजार रुपये नकद दिए गए।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 920 वधुओं के खाते में बुधवार को पांच करोड़ 88 लाख 80 हजार रुपये जारी कर दिए गए। लाभान्वित वधुओं के चेहरे में खुशी रही। माह सितंबर में चार समारोह के दौरान 920 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें 11 सितंबर को सलोन में 248 जोड़े, 18 को सदर में 175 जोड़े, 19 को ऊंचाहार में 283 व 23 को हरचंदपुर विधानसभा में 214 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल हुए।
इस योजना के तहत प्रत्येक वधू के खाते में 60 हजार रुपये नगद दिए जाते हैं। वहीं, अभी तक जेवर के रूप में चांदी के आभूषण दिए जाते थे। इस बार शासन ने चांदी के आभूषण के स्थान पर चार हजार रुपये बधू के खाते में भेजने की योजना बनाई है।
यह भी पढ़ें- रायबरेली के 178 गांवों को जल्द मिलेगी मुफ्त कंप्यूटर और किताबों की सौगात, युवाओं को होगा फायदा
इसी के तहत बुधवार को प्रत्येक वधू के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि सभी 920 वधुओं के खाते में धनराशि भेज दी गई है।
