विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर्व पर रायबरेली से होकर चलाई गई तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:10 PM (IST)

रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रायबरेली से होकर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनें।

  2. रायबरेली होकर चलेंगी वाराणसी-दिल्ली, फिरोजपुर-पटना ट्रेनें।

  3. यात्रियों को भीड़ से राहत, आवागमन होगा आसान।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रायबरेली होकर तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का रेल मार्ग चार्ट जारी कर दिया गया है। इससे दिल्ली, पंजाब, बिहार और चंडीगढ़ की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

छठ पर्व इस बार 13 नवंबर से 16 नवंबर तक है। त्योहार के आसपास बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं और त्योहार के बाद वापस भी जाते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि वाराणसी से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं फिरोजपुर से पटना के बीच ट्रेन 24 नवंबर तक चलेगी। वाराणसी से चंडीगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक संचालित की जाएगी।

तीनों ट्रेनें रायबरेली स्टेशन होकर गुजरेंगी। यातायात निरीक्षक ने बताया कि तीनों स्पेशल ट्रेनों का रेल मार्ग चार्ट आ गया है। यात्रियों की सुविधा और त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेनों के चलने से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होने और यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- रायबेरली जिला पंचायत कार्यालय का होगा विस्तार, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बनेंगे नए आवास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।