जब खो गया प्रियंका का चश्मा
रायबरेली हरदासपुर में ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस समर्थकों की भीड़ प्रियंका वाड्रा का
रायबरेली : हरदासपुर में ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस समर्थकों की भीड़ प्रियंका वाड्रा का इंतजार कर रही थी। काफिला पहुंचा तो प्रियंका ने भी नीचे उतरकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। कुछ पल रुकीं, फिर चल पड़ीं। इसी दौरान उनका चश्मा खो गया। एसपीजी और समर्थक सब के सब उस चश्मे को खोजने लगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की थुलवांसा में जनसभा थी। इससे पहले हरदासपुर में सड़क पर लोग स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। प्रियंका ने काफिला रुकवा दिया। वाहन से उतरी तो फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद वे खुद ही पास में स्थित अमित पटेल की खाद की दुकान पर पहुंच गईं। यहां पूछा कि क्या व्यापार है आपका। जवाब मिला, खाद का। तब प्रियंका ने पूछा जीएसटी से आपको भी नुकसान हुआ या नहीं। तब दुकानदार ने कहा- पूरा व्यापार चौपट हो गया। इसके बाद प्रियंका वापस आईं और अपने वाहन पर सवार हुईं तो चश्मा तलाशने लगीं। काफिला रुक गया। एसपीजी जवान फूलों और मालाओं के बीच चशमा ढूढ़ने लगे। मिला नहीं। काफिला निकल गया तो चशमा जमीन में पड़ा मिला। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक से लेकर काफिले की ओर दौड़ पड़ा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप