Move to Jagran APP

प्रियंका के स्वागत से पहले हुआ खूब हंगामा

रायबरेली प्रियंका गांधी के स्वागत से पहले खूब हंगामा हुआ। कांग्रेसी अभिनंदन को खड़े थे तभ

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 12:52 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 12:52 AM (IST)
प्रियंका के स्वागत से पहले हुआ खूब हंगामा
प्रियंका के स्वागत से पहले हुआ खूब हंगामा

रायबरेली : प्रियंका गांधी के स्वागत से पहले खूब हंगामा हुआ। कांग्रेसी अभिनंदन को खड़े थे, तभी हिदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी पहुंच गए। नारेबाजी को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी की मारपीट तक हो गई। हाईवे पर इस घटना से अफरातफरी मच गई। खबर प्रशासन तक पहुंची तो अफसरों में हड़कंप मच गया। सीओ, एडीएम मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किया।

loksabha election banner

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ से प्रयाग जाना था। इसकी जानकारी होने के बाद तमाम कांग्रेस उनके स्वागत को सिविल लाइंस पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेस हाथों में फूल, माला और बुके लेकर खड़े थे। तभी हिदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मारुत त्रिपाठी, जिला संयोजक आशीष पाठक समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंच गए। हिदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने प्रियंका और सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दूसरी तरफ से भी नारेबाजी होने लगी। इसी बीच बात गालीगलौज तक पहुंच गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। भीड़ सड़क तक आ गई। जिससे जाम लगने लगा। सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम शशांक त्रिपाठी, सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी, कोतवाल अतुल कुमार सिंह समेत अन्य अफसर पहुंचे। हालात देखते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली गई थी।

प्रधानमंत्री के विरोध में लगा रहे थे नारे : आशीष पाठक

घटना के बाद हिदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक आशीष पाठक का पारा चढ़ गया था। आशीष पाठक ने कांग्रेसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी। इसका विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। पिटाई में उनका चश्मा भी टूट गया।

मैं तो बाद में आया : जिलाध्यक्ष

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल का कहना है कि क्या घटना हुई मुझे कुछ नहीं पता। मैं तो बाद में आया। मैं किसी आशीष पाठक को जानता भी नहीं। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। वह पूरी तरह से गलत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.