रेलवे ओवरब्रिज धंसा, खुली घटिया निर्माण की पोल
संसू, बछरावां (रायबरेली) : कस्बे के लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज की सड़
संसू, बछरावां (रायबरेली) : कस्बे के लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज की सड़क का कुछ हिस्सा सोमवार को अचनाक धंस गया। गनीमत रही कि किसी बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही सड़क का धंसा हुआ हिस्सा लोगों की नजर में आ गया। ओवरब्रिज की सड़क धंसने की खबर से एनएचएआइ के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आनन-फानन में पुल पर आवागमन रोक दिया।
सोमवार सुबह लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर रेलवे फ्लाईओवर में अचानक बड़ा गड्ढा बन गया। राहगीर इस घटना को देखकर सहम गए। लोगों ने इस ओवरब्रिज से आना-जाना छोड़ दिया। घटना की जानकारी एनएचएआइ के अधिकारियों को मिली। मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर आवाजाही बंद करा दी गई। वहीं, सड़क धंसने की जांच पड़ताल भी की। हालांकि, इस घटना से किसी को भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। ओवरब्रिज है हादसों का बड़ा केंद्र
लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर स्थित इस रेलवे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से अब तक सैकड़ों राहगीर व यात्री दुर्घटना का शिकार हुए हैं। वहीं, दर्जनों की संख्या में लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। अभी हाल में पुल के गलत डिजाइन के चलते एक ट्रक चालक अपने ट्रक सहित पुल की रे¨लग तोड़कर नीचे गिर गया था। हादसे में ट्रक चालक व सहायक दोनों की मौत हो गई। ऐसे ही कई बार बाइक चालक अपनी बाइक सहित पल की बाउंड्री तोड़कर नीचे गिर चुके हैं। ओवरब्रिज निर्माण में की गई थी मानकों की अनदेखी
एनएचएआइ ने लखनऊ- रायबरेली के बीच 80 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण कराया, जिसमें विभाग द्वारा 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अभी तक सड़क किनारे बने नाले अपूर्ण हैं। कहीं-कहीं तो अभी नाले बनाए ही नहीं गए हैं। कई जगहों पर नाले खुले हुए पड़े हैं। ढक्कन नहीं रखे गए, जिनके चलते अक्सर लोग दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। कई घटनाओं के बाद भी ओवरब्रिज पर कहीं संकेतकों का प्रयोग नहीं किया गया। इसके चलते ओवरब्रिज के घुमावदार मोड़ को लोग नहीं समझ पाते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अभी हाल में लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर स्थित गंगागंज गांव के पास डिडौली ओवर ब्रिज की रोड धंस गई थी जिसके चलते लगभग 20 फिट गहरी खाई बन गई थी। इसे आनन-फानन में विभाग द्वारा पाट दिया गया। क्या कहते अधिकारी
बछरावां में बना पुल सेतु निगम ने बनवाया था। कई बार इसकी मरम्मत भी कराई गई। इस बार एक्सपेंसन प्वाइंट खराब हो गए हैं। इनकी कंक्रीट निकल गई है। एक-दो दिन में इसे ठीक करा दिया जाएगा। इसके आदेश दिए गए हैं।
-पी शिवशंकर, पीडी, एनएचएआइ