Move to Jagran APP

कांग्रेस में बढ़ा विरोध, 35 पदाधिकारियों ने भेजा इस्तीफा

नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आक्रोश अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 11:50 PM (IST)
कांग्रेस में बढ़ा विरोध, 35 पदाधिकारियों ने भेजा इस्तीफा
कांग्रेस में बढ़ा विरोध, 35 पदाधिकारियों ने भेजा इस्तीफा

रायबरेली: कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में विरोध बढ़ने लगा है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नाराजगी बढ़ गई है। जिलाध्यक्ष की नीतियों का विरोध करते हुए ऊंचाहार और रोहनिया क्षेत्र के 35 पदाधिकारियों ने एक साथ सांसद सोनिया गांधी और कार्यकारिणी समिति को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा नई कार्यकारिणी का हाल ही में गठन किया गया है। इसके बाद से विरोध होना शुरू हो गया। शुक्रवार को नगर स्थित कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंत्रणा की। इसके बाद 35 पदाधिकारियों ने सांसद सोनिया गांधी को संबोधित इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी सदस्य शिव कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे निष्ठावान कांग्रेसी वर्षों से निरंतर पार्टी की सेवा करते चले आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष अपनी मनमानी व कमियों को छिपा रहे हैं। एक साल पहले तक जो पार्टी में सदस्य भी नहीं थे, उन्हें जिम्मेदारी दे दी जा रही है। लगातार निष्काम भाव से 30 सालों से पार्टी में सेवा देते रहे हैं, उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है।

इस्तीफा देने वालों में अर्जुन कुमार सिंह, साधना सिंह, रमेश कुमार पांडेय, छैल बिहारी मिश्रा, रामश्री पटेल, तारावती, राम बहादुर पटेल, शुभम पांडेय शामिल हैं। वेद प्रकाश त्रिपाठी, राम प्रकाश पटेल, रानू देवी, राम पदारथ, मुकेश तिवारी, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, सुखलाल लोध, देवता दीन, संदीप, रामपाल सिंह, शहीद अहमद आदि भी शामिल हैं।

विस क्षेत्र समन्वयक का पुतला फूंका, इस्तीफा

रायबरेली : ब्लॉक अध्यक्ष की तैनाती को लेकर खफा कुछ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पहले सरेनी विधानसभा क्षेत्र समन्वयक का पुतला फूंका। इसके बाद जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया।

गत दिनों कामता प्रसाद को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यहां पार्टी का एक खेमा इससे खुश है तो, दूसरा नाराज। खफा कुछ पदाधिकारियों ने आक्रोश जताते हुए जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। इसी के साथ सेमरपहा में विधानसभ क्षेत्र समन्वयक सुरेंद्र शर्मा का पुतला भी जलाया। इस्तीफा देने वालों में मलपुरा के शिवकुमार, उगाभाद के रामसजीवन चौधरी, धनाभाद के लखन बहादुर, धन्नीपुर के राजेंद्र बहादुर सिंह, हरीपुर के शिवहरि सिंह, कुंहड़ौरा के अनिल सिंह समेत अन्य कई गांवों के ग्राम अध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस नेता राधेश्याम सिंह ने बताया कि न्याय पंचायतवार पुतला फूंका जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता जिले स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.