वाहन की चपेट में आने से मैकेनिक जख्मी
रायबरेली : सलोन कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार मैकेनिक तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आ गया। इससे वह गं
रायबरेली : सलोन कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार मैकेनिक तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। लोगों ने मैजिक और उसके चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया बाजार चौकी अंतर्गत नहर चौराहे के समीप एक मोटरसाइकिल एजेंसी है। इसी एजेंसी पर फैसल (17) पुत्र मोहम्मद इसरार निवासी गढ़ी इस्लाम नगर काम करता है। बुधवार को एक उपभोक्ता की बाइक की सर्विस हुई थी। फैसल सर्विस के बाद उस बाइक की जांच करने के लिए निकला था। तभी वह रानीगंज से सलोन की तरफ आ रही डग्गामार मैजिक की चपेट में आ गया। इससे युवक घायल हो गया। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को पीएचसी पहुंचाया। इसी के साथ लोगों ने मैजिक और उसके चालक को भी पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।