Move to Jagran APP

महिला की गला कसकर हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

बछरावां (रायबरेली) थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को धान की मड़ाई करने गई महिला क

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:44 PM (IST)
महिला की गला कसकर हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

बछरावां (रायबरेली): थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को धान की मड़ाई करने गई महिला की उसी की साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी गई। रात में उनका शव उनके खेत से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। उसके शरीर से वस्त्र भी तितर-बितर थे। वारदात में उसी गांव के रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे महिला तीन बेटियों के साथ खेत गई थी। मड़ाई के बाद निकले धान को बोरियों में भरकर घर पहुंचाने का काम बेटियों ने संभाल रखा था। शाम लगभग छह बजे जब तीनों बेटियां धान लेने खेत पहुंची तो वे अचंभित रह गई। उनकी मां एकाएक लापता हो गई थी। तीनों भागते हुए घर आईं और अपने दादा को पूरी बात बताई। जिसके बाद सभी लोग उसकी खोज में जुट गए। रात लगभग दस बजे महिला का शव उसके खेत से कुछ दूरी पर अ‌र्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा बनाकर कसा गया था। हत्या की सूचना मिलते ही आननफानन पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया गया। बेटी की तहरीर पर उसी गांव के रामकिशन पुत्र छंगा व उसके बेटे शिवम के खिलाफ हत्या व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, दोनों आरोपित पुलिस की दबिश के पहले ही फरार हो गए।

वैसे परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात कहते हुए तहरीर दी। मगर, गांव वालों का कहना है कि जिस तरह खेत में शव मिला है, उसको देखकर लगता है कि हत्या के पहले महिला के साथ कुछ गलत किया गया। हत्या में दो से तीन लोग शामिल थे, तभी इस तरह वारदात किया जाना संभव है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य

शनिवार की सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी वारदात स्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों व पुलिस से जानकारी लेकर मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

मुखिया की मौत से टूटा परिवार

महिला के पति की मौत लगभग छह वर्ष पहले हो गई थी। तब से वही परिवार की बागडोर संभाले हुई थी। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन बेटियों और एक बेटे की परवरिश वह कर रही थी। उसकी मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.