सावधानी हटी-दुर्घटना घटी, त्योहार का मजा हुआ किरकिरा
जागरण टीम, रायबरेली : दिवाली में पटाखे छुड़ाते वक्त जरा सी लापरवाही ने कइयों की ¨जदगी म
जागरण टीम, रायबरेली : दिवाली में पटाखे छुड़ाते वक्त जरा सी लापरवाही ने कइयों की ¨जदगी में दाग लगा दिया। खासकर बच्चे इसकी जद में आकर घायल हुए हैं। वहीं, नशे की खुमारी में कई लोग पारिवारिक कलह की वजह बने। किसी ने खुद को नुकसान पहुंचाया तो किसी ने दूसरे को हलकान कर दिया। एक रिपोर्ट..
शहर के प्रकाश नगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह सुतली बम फोड़ते वक्त वरुण सोनकर पुत्र अर¨वद सोनकर का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं, दिवाली की रात छत पर पटाखे छुड़ा रहे सपा युवजन सभा के नेता आशीष चौधरी के हाथ में बम फट गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। छह नवंबर से आठ नवंबर की शाम तक 24 से अधिक लोग जिला अस्पताल इलाज के लिए लाए गए जो कि पटाखों की वजह से झुलसे थे। पटाखा फोड़ते समय चार झुलसे
लालगंज संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सौरभ (7) पुत्र संतोष पटाखा दगा रहा था, तभी उसके हाथ में पटाखा फूट गया। उसकी हथेली में गंभीर चोट आई है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सुधीर गुप्ता (28) निवासी ग्राम पूरे देवी मजरे पौशला व नाजिया (21) पुत्री रजीउल्लला निवासिनी घासियाना के हाथ भी पटाखा दगाते समय बारूद से झुलस गए। साकेत नगर मोहल्ला निवासी कुसमा (40) पत्नी रामचंद्र पांडेय की आंख में पटाखा जलाते समय कंकड़ चला गया। उनका इलाज भी लालगंज अस्पताल में कराया गया है। हाथ में दगा गोला, सभासद का बेटा घायल
महाराजगंज संवादसूत्र के अनुसार बुधवार रात कस्बे के वार्ड नंबर तीन की महिला सभासद अर¨वद त्रिपाठी का पुत्र पारितोष त्रिपाठी घर के दरवाजे पटाखा दगा रहा था। अचानक एक गोला उसके हाथ में फट गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों की मानें तो पारितोष के हाथ का पंजा झुलसा हुआ है। सर्जरी से ही घाव भर सकेंगे। इसीलिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। दुकान में लगी आग
ऊंचाहार संवादसूत्र के अनुसार दिवाली की रात नगर क्षेत्र में एक दुकान में आग लग गई। आग से लकड़ी की दुकान जलकर खाक हो गई। नगर के पोस्ट ऑफिस के पास सिद्धनाथ का खोखा था, जिसमें वह पान की दुकान करते थे। दिवाली की रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से खोखे में आग लग गई। कोतवाल धनंजय ¨सह गश्त के दौरान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों का बुलाकर आग बुझवाई। चार लोग झुलसे
ऊंचाहार में ही पटाखे फोड़ते समय पूरे डींगुर निवासी आलोक कुमार, गोकना निवासी सरिल, कंदरावा गांव निवासी सुशील कुमार और नगर के रेलवे स्टेशन रोड निवासी दीपू मौर्य घायल हुए हैं। इन सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया।