Move to Jagran APP

बंसल का संगठन पर जोर, एमएलसी का कांग्रेस पर हल्ला बोल

रायबरेली : रायबरेली ने गुरुवार को भाजपा के मंच से दो नजारे देखे। एक में कार्यक्रम के मुख्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 12:13 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 12:13 AM (IST)
बंसल का संगठन पर जोर, एमएलसी का कांग्रेस पर हल्ला बोल

रायबरेली : रायबरेली ने गुरुवार को भाजपा के मंच से दो नजारे देखे। एक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल का संगठन हिताय उद्बोधन। दूसरे में एमएलसी दिनेश ¨सह द्वारा कांग्रेस परिवार पर हल्ला बोल। जिले के इतिहास में कांग्रेस पर इतने तीखे शब्दबाण शायद ही कभी चलें हों।

loksabha election banner

इसी वर्ष 21 अप्रैल को कांग्रेस नेता दिनेश ¨सह, उनके भाई जिपं अध्यक्ष अवधेश ¨सह सहित परिवार के अन्य सदस्य भाजपा में शामिल हो गए थे। तब शालीनता भरे भाषणों में गांधी परिवार को घेरा गया था। आठ माह बाद शहर के इसी स्कूल के मैदान में फिर भाजपा ने कार्यक्रम किया। आयोजनकर्ता एमएलसी ने इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को आमंत्रित किया था। बंसल को जब भाषण देने बुलाया गया तो उन्होंने साफ कहा.. 'मै सभा में भाषण नहीं दे सकता..मै कार्यकर्ताओं की बैठकें बहुत अच्छी तरह से ले सकता हूं।' उन्होंने कहा कि रायबरेली में हमारे विधायक हैं। जिपं अध्यक्ष हैं। अब सांसद भी बनेगा, क्योंकि संगठन मजबूती से काम कर रहा है। बंसल से पहले स्वागत भाषण में एमएलसी दिनेश ¨सह ने कांग्रेस हल्ला बोल दिया, कहाकि राहुल गांधी जनेऊ न दिखाएं, पहले बताएं कि उनके बाबा कौन थे? प्रियंका गांधी ने अपने बेटे का नाम रेहान क्यों रखा? एमएलसी ने कहा कि गांधी परिवार को पहले देश के सामने असलियत बतानी चाहिए। उन्होंने कहाकि प्रियंका रायबरेली की हमदर्द बनने का दावा करती थीं, ढाई साल बीत गए, उनका भी चेहरा यहां लोगों ने नहीं देखा है। यह परिवार पाश्चात्य सभ्यता वाले कृत्यों में लगा रहा। विकास से उसका नाता नहीं रहा। निफ्ट, एफएम रेडियो, एफडीडीआइ जैसे संस्थानों में कांग्रेस की रुचि रही। जबकि भाजपा ने आते ही एम्स की ओपीडी चालू कराई। सबसे ज्यादा बजट दिया। स्कूलों की श्रंखला खड़ी की। अब यहां के लोग कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैँ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.