खेत से लौट रही महिला से दुष्कर्म की कोशिश
संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : खेत से बुधवार शाम वापस घर आ रही महिला से दो युवकों ने दुष्क
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:44 PM (IST)
संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : खेत से बुधवार शाम वापस घर आ रही महिला से दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला किसी तरह उनसे बचकर घर पहुंची। गुरुवार को प्रकरण कोतवाली पहुंचा।
मामला क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक महिला का आरोप है कि बुधवार शाम वह खेत से वापस अपने घर आ रही थी। रास्ते में पहले से बैठे गांव के ही दो युवकों ने एक सूनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। महिला के चिल्लाने पर दोनों युवक भाग गए। गुरुवार को कोतवाली पहुंची महिला ने तहरीर दी है। कोतवाल धनंजय ¨सह ने बताया कि महिला का आरोपितों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोपी दोनों युवक सगे भाई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें