Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म में प्रधान समेत चार पर एफआइआर

संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के प्रधान पर उनके भाई की पत्नी ने सा

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 06:08 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 06:08 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म में प्रधान समेत चार पर एफआइआर
सामूहिक दुष्कर्म में प्रधान समेत चार पर एफआइआर

संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के प्रधान पर उनके भाई की पत्नी ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रधान के साथ तीन अन्य को भी नामजद किया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सभी चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि उसके जेठ गांव के प्रधान हैं। उसने प्रेम विवाह किया था। इसलिए ससुरालीजन उसे पसंद नहीं करते थे। पति के भाई व अन्य घर वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसने आरोप लगाया कि 21 जून को वह अपने घर में अकेली थी। पति बाहर काम से गए थे। तभी उसके जेठ, पूर्व प्रधान व दो अन्य लोग उसके घर में घुस आए। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे गांव से भाग जाने की धमकी देते हुए चले गए। उसने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया। फिर पति-पत्नी कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता ने न्यायालय की शरण में जाकर गुहार लगाई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल धनंजय ¨सह ने बताया कि महिला और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.