उड़ेगा गुब्बारा, देगा स्वच्छता का संदेश
रायबरेली : स्वच्छता सर्वे शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसको लेकर पालिका ने कमर कस ली है।
रायबरेली : स्वच्छता सर्वे शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसको लेकर पालिका ने कमर कस ली है। सर्वेक्षण के दौरान हर अंक को लेकर रणनीति बना ली गई है। इसमें महत्वपूर्ण नागरिक प्रतिक्रिया का शत-प्रतिशत अंक के लिए विशेष तैयारी की गई है। लोगों को जागरूक किया जा सके, इसके लिए शहर में दो गुब्बारे उड़ाए जाएंगे, जो लोगों को स्वच्छता का संदेश देंगे।
नगर पालिका का सर्वेक्षण में प्रदर्शन बेहतर हो इसके लिए अफसर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रै¨कग में और अधिक सुधार के लिए हर वह मुमकिन कोशिश करने में लगे हैं, जिसमें अंक ज्यादा से ज्यादा मिले। इस बार सर्वेक्षण में नागरिक प्रतिक्रिया के 1250 अंक तय किए गए है। इसमें केंद्रीय टीम द्वारा अलग-अलग शहर के लोगों से सर्वेक्षण संबंधी कुछ सवाल पूछे जाएंगे। इसका उत्तर पक्ष में मिलने पर पूरे अंक मिलेंगे। यदि उत्तर गलत मिले, तो कोई अंक नहीं मिलेगा। ऐसी दशा में पालिका लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है। वॉल पें¨टग के साथ ही नुक्कड़ नाटक भी कराए जाएंगे।
इतना ही नहीं लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दो गुब्बारे छोड़े जाएंगे, जो सर्वेक्षण चलने तक लोगों को स्वच्छता का संदेश देते रहेंगे। इसके लिए पालिका ने पूरी तैयारी कर ली है। अब सभी को अधिशासी अधिकारी के आने का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि पांच जनवरी को जायस में तैनात ईओ अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लेंगी। इसके बाद इस पर अंतिम मोहर लग जाएगा। इनसेट
चालीस हजार का होगा एक गुब्बारा
स्वच्छता का संदेश देने वाले एक गुब्बारे पर करीब चालीस हजार रुपये खर्च किया जाएंगे। इस गुब्बारे के चारों ओर स्लोगन लिखे रहेंगे। यह निरंतर आकाश में एक स्थान पर ठहरा रहेगा। इस दौरान इसमें हर पांच से छह दिन पर एक सिलिंडर गैस की जरूरत पड़ेगी। इन सवालों का देना होगा उत्तर
सर्वेक्षण के दौरान शहर के किसी भी नागरिक के मोबाइल की घंटी बज सकती है। इस दौरान सबको जागरूक होना ब हद जरूर है। इसमें दो सवाल पूछे जाएंगे। पहला सवाल क्या आपको शहर में चल रहे सर्वेक्षण की जानकारी है। दूसरा सवाल शहर में सफाई से आप कितने संतुष्ट है। यदि दोनों उत्तर हां मिले तो पूरे अंक। किसी एक में न मिला, तो अंकों की कटौती कर दी जाएगी। कभी भी आ सकती है टीम
सर्वे टीम कभी भी आ सकती है। इस बार इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। यही वजह है कि पालिका जोर-शोर से तैयारी में लगी हुई है।