संदिग्धावस्था में विवाहिता झुलसी, पति भी जख्मी
महराजगंज (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में एक विवाहिता आग से झुलस गई। उसे बच
महराजगंज (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में एक विवाहिता आग से झुलस गई। उसे बचाने के चक्कर में उसका पति भी चपेट में आ गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उक्त गांव निवासी सोनी (22) पत्नी पप्पू सोमवार रात 10:30 बजे खाना बनाने के बाद अपने कमरे में चली गई। लगभग 11 बजे उसके कमरे से परिवारीजन ने धुआं दिखा। कमरे में पहुंचे तो सोनी आग में जल रही थी। पति पप्पू ने किसी तरह आग को बुझाया। इस दौरान वह भी झुलस गया। घटना की सूचना पर स्थल पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने सोनी की हालात नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर और पप्पू को जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि उसे सोनी के भाई ने मिट्टी के तेल से जलने की बात बताई है। अभी घटना संदिग्ध है। जांच के बाद सच सामने आएगा। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
घटना से दोनों बच्चों में दहशत
घटना के बाद उनके दोनों बच्चों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनी और उसका पति पंद्रह दिन पहले ही सारीपुर गांव आए थे। पप्पू के पिता व माता कलंदरगंज स्थित अपने मकान पर रहते हैं। घटना के समय पति व पत्नी के अलावा उसका बेटा संदीप (5) व बेटी गीता (3) ही घर पर थे।