पद यात्रा कर रोपे पौधे, झाड़ू लगा की सफाई
परशदेपुर (रायबरेली) महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नगर पंचायत के मुख्य चौराहे से गांधी
परशदेपुर (रायबरेली) : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नगर पंचायत के मुख्य चौराहे से गांधी संकल्प पद यात्रा निकाली गई। जिसे अमेठी सांसद प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाई। पद यात्रा में शामिल लोगों ने पौधारोपण किया और झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया।
सलोन विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को आदर्श नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता की अगुवाई में पद यात्रा कस्बे के कटरा बाजार जिल्ला बाजार होते माता मिढ़ुरिन मंदिर पहुंची। इसके बाद विकास खंड डीह के अटावां गांव सभा पहुंची। प्रधान दिलीप सिंह ने ग्रामीणों के साथ स्वागत किया। गांव के बाहर असावर देवी मंदिर पर सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता व भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी, ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह ने नीम का पौधा रोपा। यहां से आशा रसीदपुर गांव पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में झाड़ू लगाई। इसके बाद सेनाचक बीरगंज, दोहरी, खेतौधन, जगदीशपुर, पीढ़ी होते हुए डीह पहुंची। वहां पर पदयात्रा का समापन हुआ। इसमें शामिल लोगों ने लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय की।
पदयात्रा में ये रहे शामिल
पदयात्रा में अमेठी के भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, डीह के ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह, परशदेपुर चेयरमैन विनोद कोशल, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, पूर्व चेयरमैन सीपी श्रीवास्तव, बंश बहादुर सिंह, सुनील सिंह, भोलानाथ तिवारी, कमलेश वैश्य, गौरव रस्तोगी, कमल चंद्र वैश्य आदि शामिल रहे।