चाइनीज मांझे से कटा मजदूर का गला
रायबरेली : मजदूरी कर घर जा रहे मजदूर का चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गला कट गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:06 AM (IST)
रायबरेली : मजदूरी कर घर जा रहे मजदूर का चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गला कट गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां उसका इलाज किया गया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बल्ला गांव निवासी सुरेन्द्र मजदूरी के लिए तिलियाकोट आया था। शाम को वह साइकिल से घर जा रहा था। तभी मुहल्ले में ही पतंग उड़ा रहे बच्चों की चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया और उसका गला कट गया। उसने अपने बचाव के लिए जैसे ही मंझा पकड़ा तो उसकी उंगलियां भी कट गई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें