खेतों में न जलाएं अपशिष्ट, पर्यावरण होता है प्रदूषित
संसू, बछरावां (रायबरेली) : ब्लाक परिसर में मंगलवार को कृषि निवेश मेला और प्रदर्शनी का आ
संसू, बछरावां (रायबरेली) : ब्लाक परिसर में मंगलवार को कृषि निवेश मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि निवेश तथा किसानों को वैज्ञानिक खेती के तौर-तरीके बताए गए।
कृषि मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला उप कृषि निदेशक महेंद्र ¨सह ने किया। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फसल की कटाई के बाद फसल अपशिष्ट जलाने से पर्यावरण दूषित होता है। इसलिए खेतों में हमें फसलों के अपशिष्ट नहीं जलाने चाहिए। ऑनलाइन सेवा के माध्यम से किसान सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभय राज गुप्ता ने कहा कि आधुनिक खेती कृषि उपकरणों पर आधारित है। इससे फसलों की उपज अच्छी होती है और किसानों को आर्थिक लाभ भी होता है। कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ अजयेंद्र ¨सह ने फसल सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। कृषि वैज्ञानिक डा एके तिवारी ने किसानों को उन्नत किस्म के गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि फसलों के तकनीकी तरीके से उपज लेने के बारे में बताया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ पीके शर्मा द्वारा पशुपालन की योजनाओं व टीकाकरण तथा पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कृषि निवेश मेले में कृषि रक्षा इकाई प्रभारी अजय वर्मा, बीज गोदाम प्रभारी वीरेंद्र ¨सह, राजकिशोर शुक्ला, डॉक्टर लक्ष्मीकांत, भानु प्रताप ¨सह, रामविलास चौधरी ,माता प्रसाद, रामबली सहित किसान मौजूद रहे।