कमल संदेश पद यात्रा की बनाई रणनीति
रायबरेली : महराजगंज स्थित ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें कमल संदेश्
रायबरेली : महराजगंज स्थित ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें कमल संदेश पद यात्रा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को पदयात्रा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि सरकार अंत्योदय वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पदयात्रा की जाएगी। सह मीडिया प्रभारी सतबीर ¨सह राजू ने कहा कि जिले के लोग सांसद को देखने के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में विकास क्या होगा। यही कारण है कि इस बार कांग्रेस मुक्त रायबरेली और अमेठी जिला भी हमारा अभियान है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने की। इस मौके पर पशुपति शंकर बाजपेई, विधायक रामनरेश रावत, विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी, हरे कृष्ण पांडे, सुधीर ¨सह, जन्मेजय ¨सह, सरदार फतेह ¨सह, सत्येंद्र प्रताप ¨सह, प्रभात साहू, राजाराम त्यागी आदि मौजूद रहे।