Move to Jagran APP

मइया के जगराते में गूंज रहे जयकारे

रायबरेली चैत्र नवरात्र में हर तरफ मइया की धूम मची है। घरों और मंदिरों में जगराते ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 12:53 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:14 AM (IST)
मइया के जगराते में गूंज रहे जयकारे
मइया के जगराते में गूंज रहे जयकारे

रायबरेली : चैत्र नवरात्र में हर तरफ मइया की धूम मची है। घरों और मंदिरों में जगराते हो रहे हैं। इसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। देर रात तक मइया के जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही है। वहीं जगह-जगह कन्या भोज का भी आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने अपनी मन्नतें मानकर कन्या भोज कराया।

loksabha election banner

शहर मां मंशा देवी मंदिर, मढिन देवी मंदिर, चंपा देवी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। छठवें दिन मां कात्यायनी की पूरे विधिविधान से पूजा की। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इस दौरान कन्या भोज का सिलसिला भी शुरू हो गया। शंकरपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान परिसर में मेला भी लगा रहा। इसमें बच्चों ने जमकर खरीदारी की।

सलोन : आदि प्राचीन सिद्धपीठ मां कमासिन धाम दरसवां में उमड़े जनसैलाब के साथ मां के जयकारे से धाम गुंजायमान हो रहा है। मुख्य पुजारी पंडित राधेश्याम पांडे बताते है कि देश के लिए बड़े-बड़े महापुरूष अंग्रेजों से भारत माता की रक्षा के लिए यहां आकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते थे। इनकी साधना से मनुष्य जन्म जन्मांतर के बंधन से मुक्त होकर परमपद प्राप्त कर लेता है। यहां पर सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मां कमासिन परिवार से जुड़े नवरंग सिंह, अजय तिवारी, राजेंद्र सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, सुधीर रस्तोगी, शम्भू सिंह आदि व्यवस्था को बखूबी से संभाल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.