अर्थव्यवस्था की रीढ़ है कृषि
रायबरेली : विकास भवन के महात्मा गांधी सभागार में जनपदस्तरीय किसान दिवस आयोजित हुआ। इसमें क
रायबरेली : विकास भवन के महात्मा गांधी सभागार में जनपदस्तरीय किसान दिवस आयोजित हुआ। इसमें कृषकों को फसलों से संबंधित नवीन तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही गेंहू, सरसों, अरहर आदि फसलों के उत्पादकता के बारे में बताया।
डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि किसान देश का भविष्य होता है। जिले में उन्नतिशील खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं। उप कृषि निदेशक महेंद्र ¨सह ने कहा कि प्रगतिशील किसान रूचि लेकर आगे बढ़े। भाग्य के सहारे न रहे, क्योकि मेहनत से ही सफलता मिलती है। उत्पादन के साथ ही किसानों को उसकी फसल की मार्केटिंग की राह दिखाने पर भी पहल करें। साथ ही फसल का बीमा भी कराये ताकि आपदा के समय राहत मिल सके। इस दौरान कई कृषि विशेषज्ञों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान बडी संख्या में अपने विचार साझा किये। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी, खाद एवं विपणन अधिकारी, अधिशाषी अभियंता ¨सचाई, विद्युत विभाग, आशीष तिवारी, अजेंद्र ¨सह आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।