दीपक की लो से झुलसे पति-पत्नी, हालत गंभीर
संसू, डीह (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के राहुल नगर मजरे दिलावलपुर में बुधवार रात दंपती आग से
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:13 PM (IST)
संसू, डीह (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के राहुल नगर मजरे दिलावलपुर में बुधवार रात दंपती आग से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी लक्ष्मी (30) पत्नी पप्पू रात में घर पर खाना बना रही थी। चूल्हे की पास ही दीपक रखा था। साड़ी का पल्ला ठीक करते वक्त अचानक दीपक उसी के ऊपर गिर गया। वह आग की लपटों से घिर गई। लक्ष्मी की चीख-सुनकर घर पर मौजूद पति पप्पू उसे बचाने दौड़ा। आग बुझाते वक्त वह भी झुलस गया। तब तक आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। चादर डालकर दोनों को बचाया गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनकी हालत ¨चताजनक बनी हुई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें