Move to Jagran APP

गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना

रायबरेली : गणेश उत्सव के आखिरी दिन मंगलवार को उल्लास का माहौल रहा। पंडालों में सजे भगव

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Sep 2017 01:10 AM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 01:10 AM (IST)
गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना
गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना

रायबरेली : गणेश उत्सव के आखिरी दिन मंगलवार को उल्लास का माहौल रहा। पंडालों में सजे भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के साथ लोग निकले। डीजे की धुन पर नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण भी हुआ।

शहर के छोटी बाजार में गणेश उत्सव के अंतिम पूजन और आरती हुई। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर बाद आयोजक दिनेश चंद्र कक्कड़, अभिषेक कक्कड़, राजेंद्र चौरसिया, मोहित अग्रवाल, सुमित पांडेय, प्रखर चौरसिया, रोहित गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव आदि की अगुआई में विसर्जन शोभायात्रा जहानाबाद चौकी से निकली, जो डबल फाटक, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, कैपरगंज, खोयामंडी, कैपिटल सिनेमा, बस स्टेशन, जीजीआइसी, अमरेशपुरी होते हुए राजघाट तट पर पहुंची। इस दौरान डीजे की धुन पर थिरकते हुए लोगों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। यहां पर सभी लोगों ने गणपति बप्पा के जयकारे के साथ विसर्जन किया। इस अवसर पर साधना, रुचि, पुष्पा, अंजली चौधरी, विष्णु शरण निर्मल, पप्पू गुप्ता, पुनीता, राज शर्मा, सुमित सेठ, विपिन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

रंग-गुलाल से सभी सराबोर

परशदेपुर संवादसूत्र के अनुसार डीह ब्लॉक के रैधरा गांव व नगर पंचायत परशदेपुर के मुख्य चौराहे के पास से गणेश भगवान की प्रतिमा के विसर्जन का जुलूस निकाला गया। श्रद्धालु रंग व गुलाल से पूरी तरह सराबोर रहे। रैधरा गांव से जुलूस निकलकर इटही, अटावां, पंडित का पुरवा, बिजौली से होकर परशदेपुर के जुलूस में शामिल हुआ। यहां से दोनों जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में गणपति बप्पा मोरया जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़े। सई नदी के किनारे भूमि विसर्जन किया। जुलूस में सलोन उपजिलाधिकारी श्रीराम सचान, एसओ शिवशंकर गुप्ता, श्रीराम पांडेय आदि मौजूद रहे।

विसर्जन यात्रा में उमड़े लोग

सरेनी संवादसूत्र के अनुसार मंगलवार को ढोल-नगाड़े की धुन पर गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। कस्बे के जयगुरुदेव नगर में स्थापित गणेश भगवान की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ढोल नगाड़े की धुन पर विसर्जन यात्रा निकली। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद गेगासो घाट पर प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया। इस मौके पर मुंडन तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, गालू सोनी, राकेश शर्मा, बउवा सोनी, लल्लू गुप्ता, शुभम, राजू शुक्ला आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.