अभियान लाया रंग, गंगा घाटों की बदल रही सूरत
डलमऊ (रायबरेली) दो वर्ष पहले गंगा तट पर शुरू हुआ स्वच्छता अभियान अब असर दिखाने लगा है। घ्
डलमऊ (रायबरेली) : दो वर्ष पहले गंगा तट पर शुरू हुआ स्वच्छता अभियान अब असर दिखाने लगा है। घाटों की दशा बदल रही है, साथ ही लोग भी जागरूक हो रहे हैं। प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी मठ के अनुयायियों के साथ ही नगर पंचायतकर्मी और स्थानीय लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया। घाटों के आसपास साफ-सफाई की।
महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि के निर्देशन में ब्रम्हचारी दिव्यानंद गिरि के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत घाट पर फैली गंदगी को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान स्नान करने आए लोगों को भी जागरूक किया गया। अरविद गौड़ ने कहा कि डलमऊ में माह के हर रविवार को अनवरत स्वच्छता अभियान चल रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। सुबह से ही गंगा कारसेवक बिना किसी आमंत्रण के नियत घाट पर पहुंचकर मां गंगा के आंचल को साफ करते हैं। स्वच्छता अभियान निरंतर चलता रहे, इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित संदीप मिश्र, रमेश चौधरी, विनीत त्रिवेदी, राजेन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।