यहां दस दिन तक चलेगा गणेशोत्सव
संसू, सलोन (रायबरेली) : क्षेत्र में जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन पूज
संसू, सलोन (रायबरेली) : क्षेत्र में जगह-जगह भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन पूजा-पंडालों में विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन भी किये जा रहे हैं।
सलोन कस्बे के दुर्गा पूजा पंडाल के समीप वर्षो से सज रहे विघ्नहर्ता का पंडाल शोभा का केंद्र बना है। नगर में गणेश महोत्सव आयोजन समिति के आयोजन कर्ता शंकर साहू ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले गणेश पूजन कार्यक्रम में रोजाना सुबह-शाम आरती और फिर प्रसाद का वितरण कराया जाता है। इसमें आसपास से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पूजन के समय रात्रि में एकत्र होते हैं। शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम होता है। 13 सितंबर से 23 सितंबर तक चलने वाले गणेशोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम भी होंगे। 19 सितंबर को जागरण का आयोजन किया गया है। इसमें भगवान श्री गणेश की मनमोहक झांकियां दिखाई जाएंगी।