छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने की थी खुदकुशी
संवादसूत्र, जगतपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में सात सितंबर को एक किशोरी की संदिग्ध हालात मे
संवादसूत्र, जगतपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में सात सितंबर को एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। शुक्रवार को तहरीर बदलकर आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा घरवालों ने दर्ज कराया है। आरोपित अभी फरार है।
मामला छेड़छाड़ का है। गांव के एक किशोरी को उसी गांव का एक युवक परेशान करता था। लगातार फोन पर धमकी देता था। 18 मई को घर में घुसकर किशोरी के साथ मारपीट भी की गई थी। इसके बाद घरवालों ने उसे उसकी ननिहाल भेज दिया था। रक्षाबंधन पर्व पर वह वापस घर आयी। यहां आने के बाद फिर से आरोपित मानवेंद्र उसे परेशान करने लगा। वह जबरन किशोरी को भगा ले जाना चाहता था। इसी बात से आहत होकर उसने सात सितंबर को घर के बगल खाली पड़े मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पहले परिजनों ने मानवेंद्र के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर बदली गई। किशोरी के पिता ने तहरीर दी कि मानवेंद्र उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। इसी से आहत होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात को एक सप्ताह गुजर चुके हैं। अभी तक पुलिस आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कुछ स्थानीय नेता भी आरोपित के बचाव के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। स्थानीय पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली ईमानदार पुलि¨सग पर सवालिया निशान लगा रही है। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।