तालाब में डाला कीटनाशक, 15 क्विंटल मछलियां मरीं
बछरावां (रायबरेली) थाना क्षेत्र के जोहआ हिसार गांव के एक तालाब में शरारती तत्वों ने क
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 11:16 PM (IST)
बछरावां (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के जोहआ हिसार गांव के एक तालाब में शरारती तत्वों ने कीटनाशक डाल दिया। जिससे सारी मछलियां मर कर उतराने लगीं। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के जोहवा हिसार गांव निवासी माता प्रसाद पुत्र गिरधारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके नाम गांव में तालाब का पट्टा हुआ था। जिसमें वह मछली पालन का व्यवसाय कर रहा था। किसी ने तालाब में कीटनाशक डाल दी है। जिससे सारी मछलियां मर गईं और पानी की सतह पर उतराने लगी। पीड़ित ने बताया कि 15 क्विंटल के आसपास मछलियां मरी हैं। जिससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
प्रभारी थाना अध्यक्ष यदुवीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें