Move to Jagran APP

फतेहपुर की दूरी होगी कम, गंगा घाट पर बनेगा पक्का पुल

ऊंचाहार (रायबरेली) जिले के साथ ही फतेहपुर के लोगों के लिए एक सुखद समाचार है। दोना

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM (IST)
फतेहपुर की दूरी होगी कम, गंगा घाट पर बनेगा पक्का पुल

ऊंचाहार (रायबरेली) : जिले के साथ ही फतेहपुर के लोगों के लिए एक सुखद समाचार है। दोनों जनपदों को जोड़ने के लिए ऊंचाहार के पूरे तीर खरौली गंगा घाट पर पक्के पुल के निर्माण के लिए सर्वे कार्य शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ऊंचाहार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

loksabha election banner

क्षेत्र के पूरे तीर मजरे खरौली गंगा घाट पर पुल निर्माण की घोषणा होने जा रही है। इसके लिए फतेहपुर जिले के कुछ जनप्रतिनिधियों ने शासन से मांग की थी। जिस पर सरकार सर्वे करा रही है। रिपोर्ट के बाद पुल की अनुमानित लागत तय कर सरकार निर्माण के लिए धन आवंटित करेगी। राज्य सेतु निगम के तीन कर्मचारी सर्वे कार्य में लग गए हैं। यह पुल घाट से करीब 100 मीटर पूरब की ओर होगा। इसकी लंबाई करीब दो किमी है।

अभी तक बनता रहा पीपे का पुल

पांच साल से पीपे का पुल बनाकर फतेहपुर को जोड़ा जाता रहा है। नवंबर महीने में पुल का निर्माण और जून महीने में इसे समाप्त कर दिया जाता। हर साल इसके निर्माण में खासा धन खर्च होता है। साथ ही 45 से 60 पीपे लगाए जाते हैं।

इनको मिलेगा फायदा

फतेहपुर की खागा और रायबरेली की ऊंचाहार तहसील को खासा फायदा होगा। दोनों तहसील के लोगों की एक-दूसरे के यहां रिश्तेदारियां हैं, जिससे उन्हें आवागमन की काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही व्यवसाय पर भी असर पड़ेगा। फतेहपुर से सब्जी और अनाज ऊंचाहार में बिकने आता है।

कोट

पक्के पुल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी विभाग के अधिकारी ने संपर्क नहीं किया है। संभव है सर्वे के बाद यदि भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी तब तहसील प्रशासन से संपर्क किया जाएगा।

-केशव गुप्ता, एसडीएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.