किसान परेशान, बढ़ रही बेरोजगारी
सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएगी सपा
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 11:17 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:07 AM (IST)
रायबरेली : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक ने रविवार को ब्लॉक के कूड़ गांव से साइकिल रैली निकाल जनसंदेश यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जनविरोधी नीतियों के बारे में जानकारी देंगे।
विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि किसान परेशान है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा दिया जा रहा है। छात्र कुंठा ग्रस्त है। बुनकर, कारोबारी, गरीब किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। सपा असहाय लोगों की हरसंभव मदद करेगी। इस मौके पर मोहम्मद याकूब, मुन्ना मिश्रा, रमेश मिश्रा, देशराज यादव, राधे आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें