पागल सियार के हमले में आठ घायल
संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : रोहनिया विकास खंड के आधा दर्जन गांवों में इस समय पागल सियार का
संसू, ऊंचाहार (रायबरेली) : रोहनिया विकास खंड के आधा दर्जन गांवों में इस समय पागल सियार का आतंक है। सियार के हमले में पिछले तीन दिनों में आठ लोग घायल हो चुके हैं।
रोहनिया गांव के आसपास एक पागल सियार ने तीन दिनों से आतंक मचा रखा है। सियार के हमले में अब तक रोहनिया की कामिनी, बच्चन देवी, कमर पति, पूरे खिली की प्रेमा देवी व शिव शंकर, सिकंदराबाद गांव के रामफेर, पूरे दिगपाल के श्यामलाल और धमोली गांव के सलिकराम को सियार ने काटा है। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इनको जिला अस्पताल भेजा गया है। गांवों में इस समय धान की फसल की कटाई चल रही है। लोग रात में उठकर खेतों में धान काटने जाते हैं। सियार ने धान काटने जा रहे लोगों पर ही हमला किया है। इससे किसानों में खासी दहशत है।