राजकीय बालिका कालेज में दम तोड़ रही पढ़ाई
संसू, सलोन (रायबरेली) : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पाठन-पाठन व्यवस्था घिसट रही है।
संसू, सलोन (रायबरेली) : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पाठन-पाठन व्यवस्था घिसट रही है। 754 छात्राओं को पढ़ाने के लिए महज तीन शिक्षक हैं। स्कूल भी जिला परिषद की जमीन पर चल रहा है। सात साल पहले शासन से रुपया भेजा गया लेकिन विद्यालय के नाम पर कोई जमीन न होने से रुपया वापस चला गया।
रायबरेली जिले में राजकीय स्कूलों का बुरा हाल है। व्यवस्था है नहीं और पठन-पाठन दम तोड़ रही है। राजकीय बालिका विद्यालय सलोन भी बदहाली की सूची में शामिल है। इस स्कूल में मात्र तीन शिक्षक हैं। अब वह सात सैकड़ा छात्रों को किस तरह पढ़ाते हैं यह खुद में सवाल है। इससे साफ है कि स्कूल में पढ़ाई नहीं, केवल मखौल हो रहा है। प्रयोगशाला नहीं तो फिर विज्ञान विषयों की पढ़ाई कैसे
इस कालेज में एक भी प्रयोगशाला नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठाता है कि जब बोर्ड की परीक्षा होगी तो प्रयोगात्मक परीक्षाएं कैसे संपन्न कराई जाती होंगी। इंचार्ज प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश शुक्ला ने भी बताया कि विद्यालय में लैब नहीं है। मानदेय पर नियुक्त हैं 10 शिक्षक
754 छात्राओं पर मात्र तीन शिक्षक ही मौजूद होने से शिक्षण कार्य बहुत अधिक प्रभावित था तो अब अभिभावक शिक्षक संघ की ओर से 10 शिक्षक अस्थाई तौर पर नियुक्त किए गए हैं।
अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था की बदतर हालत देखने के बाद अभिभावक शिक्षक संघ की स्थापना की गयी। इसमें विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं से अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है और प्रधानाचार्य व अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष के सामूहिक खाते में धन जमा कर उसी पैसे से शिक्षकों को उनका मानदेय दिया जाता है। हाल कालेज का
पद सृजित : 19
नियुक्त : 3
कक्षा 6 से 8 तक छात्राओं की संख्या : 250
9 से 12 तक छात्राओं की संख्या : 504