Move to Jagran APP

सड़कों पर उतरे सपाई, 43 हिरासत में, निजी मुचलके पर छोड़े

रायबरेली : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोकने पर सपाई में उबाल आ गया। देखते ही

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM (IST)
सड़कों पर उतरे सपाई, 43 हिरासत में, निजी मुचलके पर छोड़े

रायबरेली : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रयागराज जाने से रोकने पर सपाई में उबाल आ गया। देखते ही देखते कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद जिला प्रशासन ने 43 को हिरासत में लिया। कई घंटे बाद माहौल शांत हुआ तो सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

मंगलवार की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर जैसे ही अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से प्रशासन ने रोका। इसकी सूचना पहुंचते ही सपाई सड़कों पर उतर आए। सपा के कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर के शहीद चौक पर एकत्र हो गए। सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राम बहादुर की अगुवाई में धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपाइयों के एकत्र होने और धरने की भनक लगते ही एडीएम प्रशासन राम अभिलाष पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान राजघाट से लेकर सिविल लाइन तक भीषण जाम लगा रहा है। जिला प्रशासन ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 43 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान सपा नेता आरपी यादव, पूर्व नपाप अध्यक्ष मो. इलियास, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी यादव, शशी यादव, लोहिया वाहिनी सुरेश पटेल, युवजन सभा अध्यक्ष विनोद यादव, सपा छात्र सभा अध्यक्ष राकेश पटेल, शमशाद, पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष रामे यादव आदि मौजूद रहे हैं।

सपाइयों ने किया प्रदर्शन

संसू. बछरावां : राष्ट्रीय अध्यक्ष को इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोके जाने पर सपाइयों ने लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रदर्शन किया। इसके चलते हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। छात्र नेता हेमंत कुशवाहा ने कहा कि छात्रसंघ कार्यक्रम के लिए प्रयागराज जाने से रोकने का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद चौधरी, शकील मंसूरी, रामकिशोर, गोलू रायनी, एजाज अहमद कुरैशी, नवनीत गौरव आदि मौजूद रहे।

कोट

43 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

-गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.