विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइनर में पहुंची डॉल्फिन, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

By JagranEdited By:
Published: Fri, 01 Jan 2021 12:06 AM (IST)

शारदा सहायक से पानी के बहाव के साथ पहुंची अदलाबाद माइनर प्रतापगढ़ जिले की वन विभाग टीम ने कराया पोस्टमार्टम

माइनर में पहुंची डॉल्फिन, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला
माइनर में पहुंची डॉल्फिन, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

रायबरेली : सरपतहा गांव के पास शारदा सहायक से निकली अदलाबाद माइनर में डॉल्फिन आ गई। ग्रामीणों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। सीमावर्ती गांव की घटना होने के कारण ऊंचाहार और नवाबगंज कोतवाली की पुलिस पहुंच गई।

माइनर में पानी के तेज बहाव के साथ डॉल्फिन पहुंच गई। माइनर में वह मात्र 500 मीटर आगे पहुंची होगी, तभी उक्त गांव के पास ग्रामीणों ने देखा। देखते ही देखते ग्रामीण उस पर टूट पड़े और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे मार डाला। काफी देर बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डॉल्फिन होने की जानकारी पर ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जिले की नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद डॉल्फिन को प्रतापगढ़ जिले की वन विभाग टीम को सौंपा गया। ऊंचाहार कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की। बताया कि घटनास्थल प्रतापगढ़ जिले की सीमा में था, इस कारण कार्रवाई वहीं से हो रही है। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कराया है।

लेखपालों ने खींचा गंगा एक्सप्रेस-वे का खाका रायबरेली : गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जिन लेखपालों के क्षेत्रों में एक्सप्रेस-वे बनना है, सभी ने पूरा खाका खींच लिया है। अब भूमि का सही आंकलन किया जाएगा। उन्हीं भूखंडों के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

गंगा एक्सप्रेस-वे की जद में लालगंज तहसील क्षेत्र के 15, डलमऊ 24, ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के 22 गांव व सलोन तहसील क्षेत्र के चार गांव आएंगे। एक्सप्रेस-वे जिन गांवों से निकलेगा, उसका खाका जिला प्रशासन के पास उपलब्ध है। इसको लेकर सूची के आधार पर लेखपाल भूमि सत्यापन के कार्य को अंतिम रूप दे रहे हैं। तहसील प्रशासन के अफसरों ने सभी लेखपालों के नक्शों को मिलाकर निरीक्षण किया। इसके बाद जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि भूमि सीमांकन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही भूमि संबंधी सूचनाएं उ<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चाधिकारियों के माध्यम से यूपीडा को भेजी जाएंगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू होगी।