दीपावली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगा 2 नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें; ये रहेगा पूरा रूट
दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रायबरेली से दो नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ...और पढ़ें
-1789564057590_m.webp)
HighLights
दीपावली के लिए दो नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
रायबरेली स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।
यात्रियों को लखनऊ, वाराणसी जैसे शहरों के लिए सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दोनों ट्रेनों का रायबरेली स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इससे यात्रियों को लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल (04312/04311) का संचालन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार ऋषिकेश से और 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार कोलकाता से होगा।
दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाए जाएंगे। 18 कोच वाली ट्रेन 04312 ऋषिकेश से चलकर रायबरेली जंक्शन पर सुबह 11:33 बजे पहुंचेगी और 11:35 बजे रवाना होगी।
वापसी में 04311 कोलकाता से चलकर रायबरेली सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी। इसी तरह अमृतसर-बरौनी-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (04668/04667) चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार अमृतसर से और छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार बरौनी से चलेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी के पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा, योगी सरकार DBT के माध्यम से सीधे खातों में भेजेगी पैसे
दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरे होंगे। 20 कोच वाली ट्रेन 04668 अमृतसर से चलकर रायबरेली दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी और 12:35 बजे रवाना होगी। वापसी में 04667 बरौनी से चलकर रायबरेली शाम 7:10 बजे पहुंचेगी और 7:15 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- इटावा रोडवेज में 15 दिनों में 15000 से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा, 3300000 रुपये का किराया माफ
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि आठ नवंबर को दीपावली है, यात्रियों को दिक्कत न हो इसको लेकर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। किसी भी शिकायत या सहायता के लिए रेल मदद अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है।
