अखिलेश के त्रयोदश संस्कार में जुटे आम-ओ-खास
अमावां (रायबरेली) सदर से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह का रविवार को त्रयोदश संस्कार उ
अमावां (रायबरेली) : सदर से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह का रविवार को त्रयोदश संस्कार उनके पैतृक गांव लालूपुर में आयोजित किया गया। जहां राजनेता से लेकर जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य व उनके समर्थकों ने पहुंच कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
दोपहर बाद करीब तीन बजे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अखिलेश सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद वे कोठी के अंदर गए। जहां अखिलेश सिंह की पुत्री सदर विधायक अदिति सिंह, पत्नी वैशाली, बेटी दिव्यांशी व भाई कमलेश सिंह और भतीजे मनीष सिंह से मिलकर ढांढस बंधाया। उसके बाद वे शहर लौट गए। इसके अलावा मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह, सुल्तानपुर से एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक धीरेंद्र सिंह, राम नरेश रावत, दल बहादुर कोरी, पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह, सांसद पीएल पुनिया सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभिन्न विभागों के अफसरान, बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी तेरहवीं में भावांजलि देने लालूपुर पहुंचे।