धन्वंतरि जयंती में आयुर्वेद को बढ़ाने पर जोर
जासं, रायबरेली : धनतेरस पर सोमवार को जगह-जगह धन्वंतरि महराज की जयंती उत्साह के साथ मनाइ
जासं, रायबरेली : धनतेरस पर सोमवार को जगह-जगह धन्वंतरि महराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। अस्पतालों में धन्वंतरि की पूजा हुई। चिकित्सकों ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि यह इलाज की यह एक ऐसी विधा है, जिसमें रोगी को कोई नुकसान नहीं होता है।
जिला अस्पताल के आयुष विभाग में जयंती पर भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा ने आयुर्वेद के गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा पद्धति से असाध्य रोगों का इलाज किया जाता है। धन्वंतरि महाराज द्वारा प्रतिपादित आयुर्वेद भारत की प्राचीन इलाज पद्धति है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल ने आयुर्वेद को जटिल से जटिल और पुराने रोगों को दूर करने की सबसे बेहतर विधा बताई। इसके अलावा डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. एसएस पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उधर, जेल रोड स्थित मुनीष औषधालय में भी धन्वंतरि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने वैद्यों को सम्मानित किय। मौके पर चंद्रमणि पांडेय, शिरोमणि पांडेय, ललित त्रिवेदी, अभिषेक भारती, राजेंद्र वाजपेयी, आदि मौजूद रहे।