बाहर से ताला और अंदर कुंडी, कमरे में वृद्ध का शव
रायबरेली : बछरावां थाना क्षेत्र के खैहरानी गांव में शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव सड़ी गली हाल
रायबरेली : बछरावां थाना क्षेत्र के खैहरानी गांव में शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव सड़ी गली हालत में उसी के कमरे से मिला। चौंकाने वाली बात ये है कि कमरे के बाहर ताला लगा था। अंदर से भी कमरा लॉक था। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव कब्जे में लिया। वृद्ध की मौत का संदेह अभी बरकरार है कि उसने आत्महत्या की या फिर मामला कुछ और है।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ही खैहरानी गांव स्थित है। इसी गांव में रमेश कुमार (60) पुत्र स्व. रामदास गोड़िया अपने घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी बृजरानी की कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके कोई संतान भी नहीं थी। लगभग एक सप्ताह से रमेश कुमार के घर के बाहर ताला लगा हुआ था। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को रमेश के घर से भयंकर दुर्गंध आई। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब रमेश के घर पर पहुंची तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़ा गया तो कमरा अंदर से भी लाक मिला। काफी मशक्कत के बाद दरवाजे को खोल कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो देखा की रमेश कुमार का सड़ा गला शव जमीन पर पड़ा है।
मृतक रमेश कुमार के दो भाई सुरेश और महेश भी गांव में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि रमेश कुमार अकेले ही रहता था। उसका किसी से कोई मतलब नहीं रहता था। थानाध्यक्ष रवेंद्र ¨सह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सबसे वजह सामने आएगी। पड़ताल की जा रही है।