सई में मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव
रायबरेली : थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे सरायमानिक गांव से दो दिन पहले लापता वृद्ध का शव गांव के
रायबरेली : थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे सरायमानिक गांव से दो दिन पहले लापता वृद्ध का शव गांव के पास ही सई नदी में सोमवार को उतराता मिला। वृद्ध पेट की बीमारी से परेशान रहता था। उसने खुदकुशी की या शौच करते वक्त वह डूब गया, इन ¨बदुओं पर जांच की जा रही है।
पूरे सूबेदार मजरे सरायमानिक निवासी बदलू (60) का शव सोमवार को गांव से कुछ दूर सई नदी में मिला। सोमवार सुबह मछली मारने गये ग्रामीणों ने उसे देखा तो इसकी सूचना उसकी पत्नी धनपती को दी। बाद में पुलिस पहुंची ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में धनपती ने बताया कि बदलू ने बकरियां पाल रखी थीं। वह अक्सर बकरी चराने सई किनारे जाता था। मगर शुक्रवार की रात अचानक वह गायब हो गया। इसकी जानकारी उसे सुबह हुई, जब उसकी नींद खुली। उसने परिवारीजनों व आसपड़ोस के लोगों से बदलू को खोजने में मदद मांगी। सभी उसकी तलाश कर रहे थे। मगर सोमवार की सुबह बदलू का शव मिलने के बाद उनकी ¨जदगी का आखिरी सहारा भी छिन गया। बदलू और धनपती गांव में झोपड़ी बनाकर रहते थे। दोनों मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह गुजर बसर कर रहे थे। इनकी इकलौती बेटी मालती की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल में रहती है। धनपती ने ये भी बताया कि बदलू को पेट में दर्द बना रहता था, जिसकी वजह से वह रात-रातभर सो नहीं पाते थे। उन्होंने खुदकुशी की होगी, ऐसा धनपती नहीं मानती। थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही सत्यता सामने आ जाएगी।