हाईवे किनारे मिला युवक का शव
संवादसूत्र, राही (रायबरेली) : लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर कृपालु इंस्टीट्यूट के निकट सोमवार
संवादसूत्र, राही (रायबरेली) : लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर कृपालु इंस्टीट्यूट के निकट सोमवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। बीमारी से उसकी मौत होने की आशंका जतायी जा रही है।
मुंशीगंज कस्बे के लोगों ने सबसे पहले हाईवे किनारे पड़े युवक के शव को देखा। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ल मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहगीरों व स्थानीय लोगों से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिनाख्त के बाद ही युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तभी उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।