इंदिरा नगर में चेन छीनी, राजघाट पर लावारिस मिली बाइक
रायबरेली : बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार दोपहर इंदिरा नगर में घर का दरवाजा खटखटाय
रायबरेली : बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार दोपहर इंदिरा नगर में घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, बदमाश उसकी चेन छीनकर भाग निकले। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पूरे शहर में नाकेबंदी कर वाहनों की चे¨कग शुरू करा दी गई। कुछ देर बाद राजघाट के निकट पेट्रोलपंप के पास लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली। पुलिस इसी बाइक के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
इंदिरा नगर में आरडीए कांप्लेक्स के पीछे बी ब्लाक में रहने वाली सरला त्रिपाठी पत्नी स्व.रवीशंकर त्रिपाठी शनिवार को घर के कामकाज निपटा रही थीं। तभी उनके दरवाजे पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरा और उनके घर का दरवाजा खटखटाया। सरला ने दरवाजा खोला तो युवक ने उनसे कोई पता पूछा। सरला ने उक्त पते की जानकारी न होने की बात कही और वापस अंदर जाने लगीं। तभी उस युवक ने उनकी चेन खींच ली और साथी के साथ वहां से भाग निकला। पुलिस ने शहर में रतापुर, राजघाट, मामा चौराहा, सिविल लाइंस पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। कुछ देर बाद रायबरेली-कानपुर मार्ग पर राजघाट के निकट पेट्रोलपंप पर पुलिस को कैलीवर बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। आसपास पूछताछ में पता चला कि दो युवक बाइक वहां खड़ा करने के बाद चले गए। शंका के आधार पर पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। शहर कोतवाल एके ¨सह परिहार ने बताया कि हम जल्द ही चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लेंगे। बाइक के जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस कर रही है।