सत्य नगर से चेन ले उड़े बदमाश
जासं, रायबरेली : शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्य नगर मोहल्ले में बाजार जा रही महिला की चेन बाइ
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 08:20 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 08:20 PM (IST)
जासं, रायबरेली : शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्य नगर मोहल्ले में बाजार जा रही महिला की चेन बाइक सवार बदमाशों ने छीन ली। महिला ने चीख पुकार लगायी लेकिन तब तक लुटेरे भाग निकले। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
शहर के सत्य नगर निवासी अनुराग ¨सह की पत्नी शगुन शुक्रवार को बाजार जाने के लिए घर से पैदल निकली थीं। उनके घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली। शगुन ने मदद के लिए आवाज लगायी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए शहर की ओर भाग निकले। शहर कोतवाल एके ¨सह परिहार ने बताया कि चेन स्ने¨चग की सूचना मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें