पति-सास समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
संवादसूत्र, खीरों (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के गांव चपरुवनखेड़ा मजरे डूमटहर में 12 अगस्त को सं
संवादसूत्र, खीरों (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के गांव चपरुवनखेड़ा मजरे डूमटहर में 12 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। गुरुवार को मृतका के भाई ने पति, जेठ, जेठानी सहित छह ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
बरौला गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र स्व. गोवर्धन ने बताया कि उसकी बहन गुड़िया देवी (25) की शादी चपरूवनखेड़ा निवासी गंगा विशुन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति गंगा विशुन, जेठ राम आसरे व दुलारे, जेठानी कुसुमा व शारदा, सास राम कुमारी उसकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से गुडिया घटना के दस दिन पूर्व अपने मायके बरौला आ गयी थी। दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो जाने पर गुड़िया 10 अगस्त को वापस अपनी ससुराल चली गई थी। ससुराल पहुंचने के बाद फिर से ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विनोद ने आरोप लगाया कि 12 अगस्त को सुबह लगभग 10.30 बजे गुडिया के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और अपनी बहन को सीएचसी खीरों पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल फिर लखनऊ भेजा गया। 12 अगस्त को ही इलाज के दौरान गुड़िया की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ¨सह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।