विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: खाली थी पुलिस चौकी, छत पर चढ़ गया सांड... जानकारी लगने पर पुलिसकर्मियों में मच गया हड़कंप

Published: Wed, 10 Jul 2024 07:45 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशुओं की समस्या से किसान और आमजन तो ग्रस्त थे ही लेकिन अब इसके शिकार पुलिसकर्मी ...और पढ़ें

सलोन कोतवाली की सूची चौकी की छत पर खड़ा गाेवंश: जागरण
सलोन कोतवाली की सूची चौकी की छत पर खड़ा गाेवंश: जागरण

HighLights

  1. पुलिस चौकी की छत पर जा पहुंचा गोवंश
  2. कई घंटों की मशक्कत के बाद उतारा नीचे
  3. कई घंटों तक पुलिस वाले रहे अंजान

संवादसूत्र, जागरण, रायबरेली। बेजुबान हैं पर समझ इनमें भी है। गाेवंश को पशु तस्करों का डर रहा हो या आम लोगों की पिटाई का, वह पुलिस चौकी जा पहुंचा।

चौकी पर पुलिस कर्मी में नदारद थे तो वो चौकी की छत पर चढ़ गया। गोवंश घंटों छत पर रहा, मगर किसी को पता नहीं चला। स्थानीय लोगों के बताने पर पुलिस को जानकारी हुई।

मामला सलोन की पुलिस चौकी का है। बुधवार को चौकी को वीरान देख गोवंश न जाने किस रास्ते से पुलिस चौकी की छत पर चढ़ गया।

शायद वह बेजुबान भी अपनी कोई पीड़ा लेकर ही पुलिस के पास पहुंचा हो, पर हैरानी की बात यह है कि छत पर गोवंश के होने की जानकारी घंटों तक पुलिस को न हो सकी।

जानकारी होने पर पुलिस कर्मी हरकत में आए। आननफानन पुलिस ने गोवंश को उतारने के प्रयास में लग गई। पुलिस कर्मियों के हाथ में डंडा देख गोवंश ने चौकी के बगल में बने ग्राम प्रधान जमुरवां बुजुर्ग के मकान की टीनशेड पर छलांग लगा दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पुलिस कर्मचारियों ने गाेवंश का इलाज कराना भी उचित नहीं समझा। वह घायल अवस्था में घसीटते हुए गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में बांस बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कराई जा रही है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

यह भी पढ़ें: गोवंश की सुरक्षा के लिए हर आश्रय स्थल पर 24 घंटे तैनात रहेंगे केयर टेकर