सोनिया के कंबलों ने ठिठुरन से दिलाई राहत
रायबरेली : सरेनी के महराजपुर गांव में सांसद सोनिया गांधी की ओर से भेजे गए 700 कंबल पूर्व वि
रायबरेली : सरेनी के महराजपुर गांव में सांसद सोनिया गांधी की ओर से भेजे गए 700 कंबल पूर्व विधायक अशोक ¨सह ने गरीबों में बांटे। इस मौके पर विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, रामेन्द्र मिश्र, मनोज तिवारी, शशिकांत, संतोष जायसवाल, केपी यादव, श्रीकांत, कमला देवी, सुनीता, बबलू अवस्थी, विवेक तिवारी, भोलू त्रिवेदी, रामकुमार ¨सह, दुर्गा ¨सह मौजूद रहे। डलमऊ क्षेत्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती मरीजों को मुराई बाग कस्बा निवासी गुड्डू जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अर¨वद, दीपक आदि ने अपनी मां की पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल, शॉल व फल वितरण किया। इस मौके शुभम, ऋषभ, वंदना मौजूद रहे।
उधर, सतांव में सांसद की ओर से भेजे गए 506 कंबल ढकिया चौराहा स्थित राम दुलारे तिवारी इंटर कॉलेज परिसर में उनके प्रतिनिधि केएल शर्मा की देखरेख में बांटे गए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मो. जफरुल, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महामंत्री अब्दुल कयूम खान, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र ¨सह, निशिकांत ¨सह, बंशराज ¨सह, अखिलेश द्विवेदी, महेन्द्र नाथ मिश्र, सुशील अवस्थी व विद्यालय प्रबन्धक दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं महराजगंज में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मऊ न्याय पंचायत में सांसद सोनिया गांधी की तरफ आए 150 कंबल बांटे गए। इस मौके विधानसभा समन्वयक मनोज यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, विधानसभा प्रभारी राजकुमार दीक्षित, ब्लॉक महासचिव हरिचरण, भरत मिश्रा, दिनेश मिश्रा, राहुल ¨सह, जीतू, इरशाद आलम, प्रिशू वैश्य, जैनुल आब्दीन मौजूद रहे।