Move to Jagran APP

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी सम्मानित

रायबरेली : गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइंस में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सम्मान समारोह आयोि

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 12:02 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 12:02 AM (IST)
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी सम्मानित
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी सम्मानित

रायबरेली : गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइंस में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

इससे पहले मुख्य अतिथि उपजोन समन्वयक लखनऊ केके भरद्वाज ने देव प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुरूआत की। उन्होंने कहा कि हमारी यह संस्कृति सर्वे भवंतु सुखिन: एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना सिखाती है। छात्र-छात्राओं की ओर से अनुष्का तिवारी ने अंग्रेजी और भारतीय संस्कृति का सामंजस्य स्थापित करने व नारी जागरण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। शिवेंद्र ¨सह, अमित भारतीय, सुंदरी देवी, सत्यदेव ¨सह, मीना ¨सह, आरसी श्रीवास्तव व जिला समन्वयक वीवी ¨सह ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।

जिले में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले कोमल प्रथम, अनुष्का तिवारी द्वितीय, संतोषी तृतीय को मेडल, प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही परीक्षा प्रभारियों, विशिष्ट परिजनों व प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। जिला संयोजक रामजन्म पाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। जिला सचिव रामशंकर वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.