Move to Jagran APP

अखिलेश संदेश यात्रा के जरिये केंद्र सरकार पर साधा निशाना

संसू, महाराजगंज (रायबरेली) : सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को अखिलेश संदेश यात्रा निकाली। पू

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 07:42 PM (IST)
अखिलेश संदेश यात्रा के जरिये केंद्र सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश संदेश यात्रा के जरिये केंद्र सरकार पर साधा निशाना

संसू, महाराजगंज (रायबरेली) : सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को अखिलेश संदेश यात्रा निकाली। पूर्व सपा विधायक रामलाल अकेला की अगुआई में कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

loksabha election banner

रैली को सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर रैली का ग्रामीणों ने स्वागत किया। पूर्व विधायक रामलाल अकेला की अगुवाई में मोटर साइकिल व साइकिल के साथ रैली महराजगंज से पहरेमऊ, असर्फाबाद चंदापुर, मऊ, हलोर, लाही बार्डर, शिवगढ़ सेहंगों बछरावां होते हुए महराजगंज में समाप्त हुई। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि अखिलेश संदेश यात्रा मौजूदा सरकार के खिलाफ निकाली गई है। मौजूदा भाजपा सरकार में किसान बेहाल हैं। आम जनमानस परेशान है। सपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनमानस महंगाई की मार से परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर है। ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला ने कहा कि सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी कर किसान, नौजवान और आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। इस अवसर पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आलू महाराज, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष साहिल, शिवेंद्र चौधरी, अवधेश यादव, सुधीर साहू, माताफेर ¨सह, युवजन सभा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक यादव, अली अमजद, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.