शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने अशोक, सोमेश जिला मंत्री
जासं, रायबरेली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का रविवार को एमजी
जासं, रायबरेली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का रविवार को एमजीआइसी में चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार शुक्ला को चौथी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सोमेश ¨सह को जिला मंत्री और आशुतोष मिश्र को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इससे पहले मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें कार्यकारिणी की बागडोर एक बार फिर वर्तमान अध्यक्ष को सौंपी गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष उमाशंकर त्रिवेदी, रमेश ¨सह, डॉ. सुनील दत्त, संयुक्त मंत्री बीपी ¨सह, जितेंद्र बहादुर ¨सह, बालेंद्र ¨सह, शिवेंद्र ¨सह, ब्रजपाल ¨सह को बनाया गया। साथ ही संपूर्ण कार्यकारिणी को बहाल करने का प्रस्ताव मंडलीय अध्यक्ष राजमोहन ¨सह ने रखा। इसकी सभी ने सहमति दी। इस अवसर पर शत्रुघ्न ¨सह चौहान, मुरलीधर शुक्ल, नरेंद्र बहादुर ¨सह, शत्रुघ्न ¨सह, रामकुमार वर्मा, देवीशंकर वर्मा, सुधांशु भूषण, सुनील तिवारी, जयशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।