युवा कवि अमन संयोजक, आशीष बने अध्यक्ष
संसू, लालगंज (रायबरेली) : बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज में पूर्व छा˜
संसू, लालगंज (रायबरेली) : बरातीलाल गंगाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज में पूर्व छात्र-छात्रा परिषद द्वारा 'अनुभूति 2018' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्रा परिषद की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बनारस ¨हदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत युवा कवि अमन वर्मा को परिषद का संयोजक, जबकि वैद्य आशीष तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया।
इससे पहले कार्यक्रम में विद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य राधेश्याम त्रिपाठी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अंशू गुप्ता व्यवस्थापक, डॉ. संजीत कुमार ¨सह को कोषाध्यक्ष, आचार्य आलोक मिश्र को परिषद का संरक्षक बनाया गया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय के विकास मे पूर्व छात्र-छात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
पूर्व आचार्य सुरेश ¨सह ने कहा कि पूर्व छात्र-छात्राओं से मिलन एक सुखद एवं आनंद की अनुभूति प्रदान करती है। वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश दीक्षित ने कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं ही हमारी विचारधारा एवं संस्कृति के प्रचारक होते हैं। इस अवसर पर पूर्व छात्र विशाल गुप्ता, आत्मप्रकाश मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी, दीपक अवस्थी, शशिस्वरूप, अंशुमान त्रिवेदी, मयंक त्रिपाठी, ज्योतिस्वरूप, आदर्श तिवारी, आचार्य मनोज अवस्थी, संजय ¨सह, गोवर्धन साहू, आलोक मिश्र, सधनलाल, सौरभ बाजपेयी, पूर्व आचार्य अशोक ¨सह, कीर्ति मनोहर, अतुल मिश्र, सुधीर ¨सह, देवीशंकर शुक्ला, एवं वरिष्ठ आचार्य विद्याधर मिश्र मौजूद रहे।