हादसे में रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत
बछरावां : थाना क्षेत्र के बल्दीखेड़ा गांव में सोमवार दोपहर खेत से घर लौट रहे रिटायर्ड रे
बछरावां : थाना क्षेत्र के बल्दीखेड़ा गांव में सोमवार दोपहर खेत से घर लौट रहे रिटायर्ड रेलकर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही जान चली गई। वहीं हादसा करने वाले चालक मय गाड़ी मौके से भाग निकला।
बल्दीखेड़ा गांव के पल्टू प्रसाद पासी (75) पुत्र राम अवतार पासी रेलवे में बेलदार थे। रिटायरमेंट के बाद पल्टू गांव में ही खेती किसानी करते थे। सोमवार सुबह खेत में फसल देखने के लिए वह घर से निकले थे। दोपहर 12 बजे घर वापसी करते वक्त पल्टू लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पार कर रहे थे। तभी लखनऊ की ओर जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पल्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाते, इसके पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। पल्टू की पांच संतानें हैं। तीनों बेटे और दो बेटियों की शादी कर वह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी कर चुके थे। उनकी मौत से परिवार में गम का माहौल है।
थानाध्यक्ष अनिल ¨सह ने बताया कि वाहन चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस वाहन ने पल्टू को टक्कर मारी, उसकी रफ्तार बहुत तेज थी। यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।