मध्य प्रदेश के शख्स की ट्रेन से कटकर मौत
रायबरेली : घर से नाराज होकर निकले शख्स की गुरुवार रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनक
रायबरेली : घर से नाराज होकर निकले शख्स की गुरुवार रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनका शव रेलवे लाइन किनारे शुक्रवार सुबह देखा गया। जेब में मिली आइडी से उनकी पहचान हुई। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।मध्यप्रदेश के शिवली जनपद निवासी महेश ¨सह (50) लगभग 15 दिन पहले बिना बताए घर से निकल गए थे। किसी बात को लेकर घर पर उनका झगड़ा हो गया था। शुक्रवार को रायबरेली आए उनके घरवालों ने ये बात पुलिस को बतायी। जिसके बाद पुलिस ने महेश का शव उनके हवाले कर दिया। महेश का शव ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड पर सरबहदा गांव के पास मिला था। ट्रेन की चपेट में उनकी मौत हुई थी। सुबह इसी गांव के चरवाह जब रेलवे लाइन के पास गए तो शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद महेश की तलाशी ली। उनकी जेब में मिली आइडी व मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने महेश के परिवारीजनों से संपर्क कर इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दी।
सीओ विनीत ¨सह ने बताया कि ट्रेन से गिरकर महेश ¨सह की मौत हुई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव उनके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया।