रेल कोच निर्माण के दौरान लगी आग
लालगंज (रायबरेली): आधुनिक कहे जाने वाले रेलकोच कारखाना लालगंज में डिब्बा निर्माण के दौरान
लालगंज (रायबरेली): आधुनिक कहे जाने वाले रेलकोच कारखाना लालगंज में डिब्बा निर्माण के दौरान एक कोच में आग लग गई। लपटें व धुआं देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
घटना बुधवार की दोपहर 12 बजे की है। कारखाने के फिनि¨शग शॉप में लाइन नंबर आठ पर कोच नंबर 1083 पर काम चल रहा था। डिब्बे के अंदर वे¨ल्डग की जा रही थी। अचानक वहां आग लग गई। आननफानन आग पर काबू पाया गया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन के पहले आग्निकांड की घटना को दबाने का अधिकारियों ने बहुत प्रयास किया, लेकिन डिब्बे में लगी आग का किसी कर्मचारी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिससे कारखाने के अंदर हुई घटना उजागर हो गई। दबी जुबान कर्मचारियों का कहना है कि कम कर्मचारियों के बावजूद उत्पादन को लेकर खासा दबाव है। कर्मचारियों ने घटना की तस्दीक की है।
देर रात मार्डन रेलकोच फैक्ट्री लालगंज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरके शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि आरेडिका में शैल संख्या 1083 वे¨ल्डग का कार्य करते हुए वहां पड़ी खाली जूट बैग में ¨चगारी लगी थी। जिसे बुझा दिया गया। कोई हानि नहीं हुई है। अग्निकांड की खबर को उन्होंने भ्रामक बताया है।